Problem Solving

सूखता पौधा और पत्थर: समस्या की जड़ तक पहुँचना

एक माली की कहानी जिसने पौधे को ऊपर से पानी देने के बजाय उसकी जड़ों में छिपे पत्थर को हटाया। जीवन में असली बदलाव की शुरुआत।

Jagat Turkiya Jagat Turkiya
Jun 16, 2026
6 min read

एक छोटे शहर में एक माली काम करता था।

वह रोज़ की तरह पौधों को पानी दे रहा था, तभी उसकी नज़र एक सूखे हुए पौधे पर पड़ी।

आस-पास के लोग बोले:

"बस थोड़ा ज्यादा पानी डाल दो, ठीक हो जाएगा।" 

लेकिन माली रुका। 

उसने खुद से पूछाः

"सिर्फ यही पौधा क्यों सूख रहा है, जबकि बाकी सभी हरे-भरे हैं?" 

वह मिट्टी को ध्यान से देखने लगा।

उसे पता चला कि पौधे की जड़ तक पानी पहुँच ही नहीं रहा था।

कोई और होता तो बस मिट्टी बदल देता और आगे बढ़ जाता।

लेकिन उसने फिर सवाल पूछाः 

"आखिर पानी जड़ तक क्यों नहीं पहुँच रहा?" 


अब उसने पूरी जमीन की जांच की।

तभी उसे असली कारण मिला।

जमीन के अंदर एक पत्थर जड़ों के रास्ते को रोक रहा था।

उसने पत्थर हटाया, मिट्टी को ठीक किया और कुछ दिनों बाद वही पौधा फिर से हरा हो गया।


लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

माली ने पूरे बगीचे की जांच की और पाया कि कई पौधे धीरे-धीरे उसी समस्या का सामना कर रहे थे।

उस एक सवाल ने पूरे बगीचे को बचा लिया।

क्योंकि उसने सिर्फ समस्या नहीं देखी...

उसने उसकी जड़ तक पहुँचने की कोशिश की।


इस कहानी से सीख

जीवन में ज़्यादातर लोग केवल ऊपर दिख रही परेशानियों को ठीक करने में लगे रहते हैं।

लेकिन असली बदलाव तब शुरू होता है जब आप खुद से पूछते हैं:

"असल कारण क्या है?"

यही सवाल आपकी जिंदगी बदल सकता है। 


याद रखने लायक स्ट्रक्चरः

छोटी समस्या -> सही सवाल -> गहरी समझ -> बड़ा बदलाव 


एक Powerful Life Insight

ज़्यादातर लोग अपनी जिंदगी को जल्दबाज़ी में जीते हैं।

कुछ गलत हुआ...

और तुरंत रिएक्ट कर दिया।

लेकिन समझदार लोग रुकते हैं।

वे खुद से पूछते हैं:

"क्या मैं सिर्फ लक्षण देख रहा हूँ...

या असली वजह समझ रहा हूँ?"


कई बार:

  • गुस्सा असली समस्या नहीं होता
  • डर असली समस्या नहीं होता
  • आत्मविश्वास की कमी भी असली समस्या नहीं होती

उनके पीछे छुपी सोच असली कारण होती है।

जब आप अपनी जिंदगी को गहराई से समझना शुरू करते हैं, तभी असली Transformation शुरू होता है।


इस हफ्ते का Inner Growth Shift

बहुत लोग कहते हैं:

"मेरी जिंदगी नहीं बदल रही।"

"मैं हमेशा वहीं का वहीं हूँ।"

"मुझमें confidence नहीं है।"

लेकिन बहुत कम लोग खुद से पूछते हैं:

"ऐसा क्यों है?"


शायदः

  • आप पुराने डर पकड़कर बैठे हैं
  • आप खुद को दूसरों से तुलना करते रहते हैं
  • आप असफलता से डरते हैं
  • या आपने खुद पर काम करना बंद कर दिया है

याद रखिए:

जब तक आप कारण नहीं समझेंगे,

तब तक बदलाव सिर्फ ऊपर-ऊपर रहेगा। 


लेकिन जिस दिन आपने जड़ पहचान ली...

उसी दिन आपकी नई जिंदगी शुरू होगी।


इस हफ्ते खुद से एक सवाल पूछिएः

मैं अपनी जिंदगी में कहाँ सिर्फ समस्याओं को छुपा रहा हूँ...

और कहाँ मुझे उनकी जड़ तक जाने की ज़रूरत है?

क्योंकि कभी-कभी

एक सही सवाल

पूरी जिंदगी बदल देता है।

तब तक...

खुद पर काम करते रहिए।

सीखते रहिए।

और हर दिन अपने बेहतर रूप की तरफ बढ़ते रहिए।


अगर यह storyआपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और टीम के साथ जरूर शेयर करें।


टीमों और corporates के लिए

क्या आप अपनी टीम के लिए कोई विशेष कोचिंग या 'ट्रांसफॉर्मेशन स्किल्स' (बदलाव लाने वाले कौशल) की ट्रेनिंग करवाना चाहते हैं?

मुझे "TRAINING" शब्द लिखकर एक mail भेजें, और हम मिलकर यह पता लगा सकते हैं कि आपकी टीम के लिए सबसे बेहतर क्या रहेगा।


धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ 

Ready for your own transformation?

Stop letting fear dictate your future. Work directly with Jagat Turkiya to rewire your subconscious and step into your full potential.

Book Your 1:1 Session