Purpose & Motivation

दीवार या स्कूल? आपके काम करने का नज़रिया कैसा है

तीन ईंटें लगाने वाले मजदूरों की कहानी, जो बताती है कि आपके काम करने का नजरिया और उद्देश्य (Purpose) आपके प्रभाव को कैसे तय करता है।

Jagat Turkiya Jagat Turkiya
Jun 16, 2026
5 min read

एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा था।

उसने देखा कि तीन लोग ईंटें लगा रहे थे।

वह पहले व्यक्ति के पास गया और पूछा:

"आप क्या कर रहे हैं?"

पहले व्यक्ति ने जवाब दिया:

"मैं ईंटें लगा रहा हूँ ताकि पैसे कमा सकूँ और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकूँ।"

फिर वह दूसरे व्यक्ति के पास गया और वही सवाल पूछा।

दूसरे व्यक्ति ने कहा:

"मैं एक दीवार बना रहा हूँ।"

इसके बाद वह तीसरे व्यक्ति के पास पहुँचा।

उसने फिर वही प्रश्न पूछा:

"आप क्या कर रहे हैं?"

तीसरे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान थी और आँखों में चमक।

उसने जवाब दिया:

"मैं एक स्कूल बना रहा हूँ...

एक ऐसी जगह जहाँ बच्चे सीखेंगे, आगे बढ़ेंगे और अच्छे इंसान बनेंगे।"

काम एक जैसा था।

ईंटें भी वही थीं।

लेकिन सोच और उद्देश्य पूरी तरह अलग था। 


इस कहानी से सीख

एक ही काम को लोग अलग-अलग नजरिए से देखते हैं:

  • कोई सिर्फ नौकरी देखता है
  • कोई करियर देखता है
  • और कोई अपना उद्देश्य (Purpose) देखता है

यही सोच इंसान के आत्मविश्वास, ऊर्जा और प्रभाव को तय करती है।


Insight

अधिकतर लोग सिर्फ यह बताते हैं कि वे क्या करते हैं।

लेकिन प्रभावशाली लोग यह बताते हैं कि उनका काम क्यों मायने रखता है।

उदाहरण: 

"मैं लोगों को Life Jeena सिखाता हूँ।"

"मैं लोगों को आत्मविश्वास खोजने में मदद करता हूँ ताकि वे अपने जीवन और करियर में आगे बढ़ सकें।"


याद रखिए:

Purpose creates connection.
उद्देश्य लोगों के दिलों से जुड़ाव बनाता है।


इस हफ्ते का Powerful Shift

अपने काम को सिर्फ जिम्मेदारी मत समझिए।

उसे एक अवसर की तरह देखिए -

लोगों को प्रेरित करने, बदलाव लाने और प्रभाव पैदा करने का अवसर।


जब आप अपने काम को बड़े उद्देश्य से जोड़ते हैं:

✓ आपकी ऊर्जा बदलती है

✓ आपका आत्मविश्वास बढ़ता है

✓ आपका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है 


इस हफ्ते का Reflection Question

खुद से पूछिए:

खुद से पूछिए:

"मैं अपने काम के माध्यम से वास्तव में क्या बना रहा हूँ?"


क्योंकि जब काम में अर्थ जुड़ जाता है...

तो आपकी कहानी भी प्रेरणादायक बन जाती है।

अगर यह story आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और टीम के साथ जरूर शेयर करें।


टीमों और corporates के लिए

क्या आप अपनी टीम के लिए कोई विशेष कोचिंग या 'ट्रांसफॉर्मेशन स्किल्स' (बदलाव लाने वाले कौशल) की ट्रेनिंग करवाना चाहते हैं?

मुझे "TRAINING" शब्द लिखकर एक मैसेज भेजें, और हम मिलकर यह पता लगा सकते हैं कि आपकी टीम के लिए सबसे बेहतर क्या रहेगा। 

धन्यवाद एवं शुभकामनाए

Ready for your own transformation?

Stop letting fear dictate your future. Work directly with Jagat Turkiya to rewire your subconscious and step into your full potential.

Book Your 1:1 Session